Home Maharashtra मुंबई : 60 डबल डेकर बसें होंगी नीलाम

मुंबई : 60 डबल डेकर बसें होंगी नीलाम

207
0

मुंबई : बॉलिवुड की कई फिल्मों में मुंबई की सड़कों लाल रंग वाली डबल डेकर बसों को दौड़ते देखा जा सकता है. पुराने मॉडल की इन बसों की बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड अंडरटेकिंग (BEST) डिपार्टमेंट की ओर से नीलामी (ऑक्शन) किया जा रहा है.
अधिकारियों का कहना है कि इन बसों की सड़कों पर दौड़ने की 15 साल की तय मियाद खत्म हो गई है, इसलिए अब इनका ऑक्शन किया जा रहा है. नए मॉडल की नई डबल डेकर बसों के 2021 के आखिर तक बेस्ट के बेड़े से जुड़ने की उम्मीद है.
डबल डेकर बसों के लिए लोगों में एक अलग ही लगाव रहा. ये मुंबई आने वाले पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही हैं. हर कोई मुंबई आने पर एक बार जरूर इन बसों की सवारी का आनंद लेना चाहता है. लेकिन मुंबई में अभी जो 120 डबल डेकर बसें दौड़ रही हैं, उनमें से 60 की सड़क पर दौड़ने की मियाद खत्म हो चुकी है.
बाकी 60 बसों की मियाद भी 2021 के आखिर तक पूरी हो जाएगी. बेस्ट अधिकारियों के मुताबिक उससे पहले ही नए मॉडल की डबल डेकर बसें मुंबई में लाने की कोशिश की जाएगी.
पत्रकार-लेखक राजेंद्र बी अकलेकर बताते हैं, ‘डबल डेकर्स और मुंबई की स्पेशल बॉन्डिंग रही है. पहली डबल डेकर ट्रेन को बॉम्बे, बड़ौदा एंड सेंट्रल इंडिया रेलवे (जिसे अब वेस्टर्न रेलवे कहा जाता है) ने शुरू किया था. इसके बाद डबल डेकर ट्राम्स की बारी आई जिन्हें 17 सितंबर 2020 को मुंबई में म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने चलने की इजाजत दी. इसके 17 साल बाद 1937 में मुंबई में डबल डेकर मोटर बस लॉन्च की गई. ये बसें लंदन की लाल बसों की तर्ज पर थीं. देखते ही देखते ये डबल डेकर बसें लोगों में बहुत लोकप्रिय हो गईं.