मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मराठी मुद्दे को लेकर आक्रामक है। एमेजान , स्विगी, झोमेटो के बाद अब मनसे की घुड़की का असर पिज्जा एवं फास्ट फूड के लिए प्रसिद्ध डॉमिनोज पर पड़ा है। डॉमिनोज की तरफ से कहा गया है कि वह जल्द ही मराठी अप्लिकेशन शुरु करेगा। ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी एमेजान के अप्लिकेशन में मराठी भाषा को शामिल करने के लिए मनसे कार्यकर्ताओं ने तोड़ फोड़ की थी। मनसे के आक्रामक रुख के बाद एमेजान ने अपने वेबसाइट एवं एप में मराठी भाषा शामिल करने की बात मान ली है। एमेजान के बाद मनसे से पिज्जा एवं फास्ट फूड के लिए प्रसिद्ध डॉमिनोज की तरफ रुख किया।
डॉमिनोज के एप में मराठी भाषा उपलब्ध नहीं है। मनसे की तरफ से मराठी भाषा शामिल करने की मांग की गयी थी। मनसे उपाध्यक्ष मुनाफ ठाकुर ने इस संदर्भ में पत्र लिखा था। डॉमिनोज की जुबिलियन्ट फूड वर्क कंपनी ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे एवं मनसे उपाध्यक्ष मुनाफ ठाकुर को पत्र लिख कर कहा है कि जल्द ही एप में मराठी भाषा को शामिल किया जाएगा।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 4
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 364
Views This Month : 176
Views This Year : 3491
Total views : 99514
Who's Online : 0


