मुंबई : कोरोना महामारी के दौरान आर्थिक तंगी से जूझ रहे वसई विरार शहर महानगरपालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों पर वीवीएमसी ने एक और नई मुसीबत खड़ी कर दी है। लॉकडाउन से जिन लोगों ने अपने पानी का बिल नहीं भरा, उसके लिए मनपा आयुक्त ने नया आदेश जारी किया है। आयुक्त ने 31 जनवरी तक पानी के कर का भुगतान करने को कहा है। अन्थया पानी का कनेक्शन काट दिए जाने की चेतावनी दी है। साथ ही, वही कनेक्शन दोबारा जोडऩे के लिए 2500 रुपए प्रति कनेक्शन के रूप में वसूल किए जाने की बात मनपा ने कही है।
मिली जानकारी के अनुसार वसई विरार शहर मनपा क्षेत्र के जिन लोगों का साल 2020 के पानी का बिल बकाया है वे जल्द से जल्द बिल का भुगतान कर दें। नही तो मनपा उनका पानी कनेक्शन काट देगी। वसई विरार मनपा ने लोगों से आह्वान किया है कि 31 जनवरी 2021 तक बिल भर दें। अगर इस अवधि में बिल का भुगतान नहीं हुआ, तो पानी कनेक्शन काट दिया जाएगा। कनेक्शन कट जाने के बाद वहीं कनेक्शन को दोबारा जोड़ने के लिए ढाई हजार रुपये का खर्च अलग से देना होगा। उल्लेखनीय है कि वसई विरार में समय पर टैक्स नहीं भरने से मनपा की तिजोरी खाली पड़ी है, जिससे कई विकास कार्य ठप पड़े हैं।





Users Today : 8
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 351
Users Last 30 days : 840
Users This Month : 298
Users This Year : 9248
Total Users : 70455
Views Today : 9
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 485
Views Last 30 days : 1089
Views This Month : 412
Views This Year : 10449
Total views : 106472
Who's Online : 0


