मुंबई : पब्लिक प्लेस पर पेशाब करने को लेकर आपत्ति जताने पर एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नवी मुंबई पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को सचिन पाटिल (35) को सड़क पर गंभीर रूप से घायल पाया गया, जिसे पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे डेड घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक पब्लिक प्लेस पर पेशाब करने को लेकर सचिन पाटिल का आकाश गायकवाड़ (20) के साथ झगड़ा हुआ था। यह घटना साठे नगर में हुई थी। गायकवाड़ और उसके तीन दोस्तों ने बाद में पाटिल को पीटा और उसे सड़क पर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें पांच जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 32
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 132
Users This Year : 2914
Total Users : 64121
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 73
Views Last 30 days : 351
Views This Month : 196
Views This Year : 3511
Total views : 99534
Who's Online : 0


