Home Maharashtra हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन से था फरार

हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन से था फरार

70
0

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के बदायूं में महिला के साथ गैंगरेप और हत्या की घटना के मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वो दो दिन से फरार था. पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. जिला मजिस्ट्रेट कुमार प्रशांत ने गुरुवार आधी रात को बताया कि सत्यनारायण एक गांव में अपने अनुयायी के घर में छिपा हुआ था जहां से उसे पकड़ा गया. उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बदायूं में मंदिर गई महिला के साथ हुई दरिंदगी के मामले में अब एक और जांच की जाएगी. यह जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट लीक होने से जुड़ी हुई है. जिला प्रशासन ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट लीक करने की मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिए हैं.