मुंबई : मध्य रेलवे के विद्याविहार स्टेशन पर कार्यरत चीफ बुकिंग सुपरवाइजर ने अपने कार्यालय में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार सुबह घटी।
बताया गया कि मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक कैलाश कदम सबेरे अपनी ड्यूटी पर पहुंचे और चाय मंगाकर पीने के बाद अपना कमरा बंद कर लिया। जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला तो सबेरे 11 बजे एक कर्मचारी ने ऑफिस में झांक कर देखा तो वह हैरान रह गया। कदम ने वायर का फंदा बनाकर फांसी ले ली थी।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। 55 साल के कैलाश कदम कल्याण में अपनी पत्नी और 2 बेटियों के साथ रहते थे। रेलवे अधिकारी द्वारा अचानक अपने ऑफिस में ही आत्महत्या किए जाने की घटना को लेकर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 7
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 82
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 141
Views This Year : 3456
Total views : 99479
Who's Online : 1


