मुंबई: चोर को चोरी करते हुए पकड़ना एक आम बात है लेकिन उनके साथ बेरुखी से पेश आना हमारा काम नहीं बल्कि पुलिस का होता है। मुंबई के कांदिवली पश्चिम के कांचपाड़ा इलाके में कुछ लोगों ने दो चोरों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। ये दोनों चोर बुधवार देर रात एक घर में चोरी के लिए घुसे थे और वहां से एक मोबाइल फोन और 30 हजार रुपये नकद चुराए लेकिन स्थानीय लोगों ने इन्हें पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को एक कमरे में रखा गया और वहां उनसे मारपीट की। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने चोरों को नंगा कर उनके सिर मुंडवा दिए। इसके बाद चोरों को गलियों में घुमाया गया। इस दौरान दोनों आरोपियों से उनका गुनाह कबूलवाया गया और उनका वीडियो बनाया। दोनों चोरों की पहचान अक्षय और विकास के रूप में हुई है। कांदिवली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों को चोरों को पुलिस को सौंपना चाहिए था। इस मामले में 15 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। कांदीवली पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया, हम उस आदमी को गिरफ्तार करेंगे जिसने कानून को अपने हाथ में लिया। पुलिस अब वीडियो में दिख रहे लोगों से पूछताछ कर रही है और उस शख्स की पहचान करने की भी कोशिश कर रही है जिसने वीडियो बनाया ताकि उस पर कार्यवाही की जाए।





Users Today : 34
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 377
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 324
Users This Year : 9274
Total Users : 70481
Views Today : 43
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 519
Views Last 30 days : 1123
Views This Month : 446
Views This Year : 10483
Total views : 106506
Who's Online : 0


