मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। तस्वीर में उन्हें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फूड ब्लॉगर कामिया जानी के साथ भोजन करते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स इस तस्वीर को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि शिव सेना (शिंदे गुट) नेता ने रामनवमी के दिन मटन खाया।
पीटीआई फैक्ट चेक की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला। दरअसल, एकनाथ शिंदे और कामिया जानी ने रामनवमी के दिन महाराष्ट्र के उमरेड गांव की स्थानीय महिलाओं द्वारा बनाए गए विशेष शाकाहारी सावजी भोजन का आनंद लिया था। सोशल मीडिया पर उनके भोजन करने के दौरान की तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
क्या है दावा?
फेसबुक पेज ‘अमेठी के राहुल गांधी’ ने 18 अप्रैल को वायरल तस्वीर पोस्ट किया और लिखा, “रामनवमी के दिन शिंदे मटन गटक रहे हैं। हे सनातन धर्म के फेक रक्षकों भगवान राम का इतना बड़ा अपमान हो गया, तुम लोग की भावना सो रही है क्या? कल इसपर कितने चैनलों में डिबेट होगा?” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


