मुंबई: मुंबईकरों को फिलहाल गर्मी के दौरान उमस ज्यादा सताएगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिन का तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, लेकिन उमस का स्तर 80 % तक पहुंच जाएगा, जिससे ऐसा महसूस होगा कि तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस तरह की गर्मी और उमस का सामना मुंबईकरों को 25 अप्रैल तक करना पड़ेगा। पिछले सोमवार से ही गर्मी से मुंबईकरों का हाल बेहाल है। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि गुरुवार से ही दिन के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में भले ही गिरावट आ गई हो, लेकिन अभी भी ऐसा महसूस हो रहा है जैसे पारा 37 से 38 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
मौसम विशेषज्ञ राजेश कपाड़िया ने बताया कि फिलहाल मुंबई का दिन का पारा 33 से 35 डिग्री सेल्सियस, लेकिन उमस का स्तर 80% होगा, जिससे लोग काफी अनकंफर्टेबल महसूस करेंगे।





Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 0


