आगरा। पुलिस कर्मी बनकर धौलपुर के व्यापारी से एक लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को एमएम गेट पुलिस ने दबोच लिया है। शातिर ठग मुंबई का निकला। मुंबई के गैंग ने वारदात के लिए आगरा में डेरा डाला था। पुलिस को पकड़े गए बदमाश के साथी की तलाश है। पकड़े गए आरोपित के पास से एक कार, मोबाइल और 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने दो घटनाओं का खुलासा किया है।
29 दिसंबर को धौलपुर निवासी ग्लास एवं एल्युमीनियम व्यापारी सुनील कुमार के साथ एमएम गेट क्षेत्र में घटना हुई थी। वह राजामंडी चौराहे से रिक्शे में बैठकर नूरी गेट होते हुए फव्वारा जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक बदमाश ने पुलिस कर्मी बनकर रोका। कहा कि नए साल से पहले सख्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस हर व्यक्ति की तलाशी ले रही है। किसी के पास कैश है तो उसे सुरक्षित रखने की हिदायत दे रही है। तलाश में व्यापारी के पास एक लाख रुपये मिले। बदमाश ने जेब से रकम निकालकर बैग में रखने को कहा। व्यापारी ने रख लिए। इसी बीच दूसरा बदमाश वहां पुलिस कर्मी बनकर पहुंचा। उसने बताया कि रिक्शे में बैठते समय बैग कैसे पकड़ना है, ताकि बाइक सवार बदमाश उसे छीन नहीं पाएं। इसी बीच बदमाश ने बैग से एक लाख रुपये निकाल लिए थे। दोनों बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी को घटना का पता चला। पुलिस से शिकायत की थी। एसपी ग्रामीण पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया पकड़े गए ठग का नाम अख्तर है। वह मुंबई में ठाणे का निवासी है। पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। ठगों की फुटेज मिली थी।





Users Today : 53
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 396
Users Last 30 days : 885
Users This Month : 343
Users This Year : 9293
Total Users : 70500
Views Today : 65
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 1145
Views This Month : 468
Views This Year : 10505
Total views : 106528
Who's Online : 0


