Home Crime एक साल के दौरान गई 141 यात्रियों की जान

एक साल के दौरान गई 141 यात्रियों की जान

85
0

ठाणे, कोरोना महामारी के कारण लोकल ट्रेन सेवा को अभी पूरी तरह से शुरू नहीं किया गया है, लेकिन जिन लोगों को यात्रा की अनुमति मिली हुई है, उनकी भी लापरवाही शुरू हो गई है और ऐसे में हादसों का रुका हुआ सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। रेलवे ने लॉकडाउन में मरने वाले यात्रियों के आंकड़े जारी किए हैं, जिसके मुताबिक, पिछले एक साल में, ठाणे रेलवे पुलिस स्टेशन की सीमा की हद में रेल दुर्घटनाओं में 141 यात्रियों की जान गई है और 56 अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में 128 पुरुष और 13 महिला यात्री शामिल हैं। हालांकि यह आंकड़े पिछले साल जनवरी 2020 से लेकर दिसंबर 2020 तक के हैं। अमूमन चालू दिनों में जब रेलवे इन आंकड़ों की डिटेल जारी करती थी तो, संख्या हजारों में होती थी। लॉकडाउन से कइयों की जान बची है। ठाणे से दिवा फिर तलोजा उसके बाद हार्बर मार्ग पर ठाणे से ऐरोली, इन स्टेशनों तक ठाणे आरपीएफ के अंतर्गत आता है।