Home Maharashtra पुलिस भर्ती का पहला चरण शुरू, भरी जाएंगी 5000 वैकेंसी

पुलिस भर्ती का पहला चरण शुरू, भरी जाएंगी 5000 वैकेंसी

101
0

मुंबई : महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि महाराष्ट्र पुलिस में भर्ती का पहला चरण शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस सिपाही की 12538 भर्ती को मंजूरी देकर ऐतिहासिक फैसला लिया है।
देशमुख ने कहा, ‘भर्ती का पहला चरण शुरू हो चुका है जिसमें 5294 पद भरे जाएंगे। दूसरा चरण भी जल्द शुरू होगा।’
वहीं, महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने महाराष्ट्र राज्य सेवा परीक्षा के प्रारंभिक चरण के लिए एक नई तारीख की घोषणा की है। जो परीक्षा पहले अक्टूबर 2020 में आयोजित होने वाली थी, अब 14 मार्च को आयोजित की जाएगी। इस वर्ष 2.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों के महाराष्ट्र राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में बैठने की उम्मीद है।