Home Maharashtra धीमी पड़ी मानसून की चाल, इस दिन से पकड़ेगी रफ्तार, 7 जिलों...

धीमी पड़ी मानसून की चाल, इस दिन से पकड़ेगी रफ्तार, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

58
0

मुंबई : समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। लेकिन पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र में मानसून को सिमटता हुआ देखा जा रहा है। मुंबई और आसपास के कुछ जिलों में भारी बारिश हो रही है। वहीं अधिकांश जिलों में बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी है। मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन बाद प्रदेश में भारी बारिश का दौर फिर शुरू होगा। धीमी पड़ी मानसून की चाल एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगी। मानसून के एक्टिव होने के बाद अधिकांश जिलों में भारी बारिश दर्ज की जाएगी। इस बीच जलगांव, मुंबई व अन्य जिलों में हो रही बारिश से कई स्थानों पर पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
महाराष्ट्र के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें पुणे, पालघर, रायगढ़, सातारा, रत्नागिरी, कोल्हापुर और सिंधुदुर्ग जिले शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना है। बारिश से यहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। मुंबई के साथ नासिक और ठाणे में भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।