पुणे : महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार का अपनी पार्टी सहयोगी एवं राज्य के मंत्री धनंजय मुंडे का समर्थन करने वाले बयान हैरान करने वाला है। मुंडे पर एक महिला ने बलात्कार के आरोप लगाये हैं। पाटिल ने कहा कि मुंडे को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। पवार ने शुक्रवार को कहा कि बलात्कार के आरोप मामले में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही राकांपा किसी कार्रवाई के बारे में सोचेगी। राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे पर मुंबई की एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। मुंडे ने हालांकि आरोपों का खंडन किया है और इसे एक ब्लैकमेल का प्रयास करार दिया है। पाटिल ने कहा, ‘हमने नैतिक आधार पर मुंडे से इस्तीफे की मांग की है। हालांकि मुंडे को लेकर पवार के बयान चौंकाने वाले हैं। भाजपा महिला मोर्चा सोमवार को पूरे राज्य में मुंडे के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।’ पाटिल ने कहा कि मुंडे के चुनावी हलफनामे को चुनौती दी जा सकती है क्योंकि उन्होंने अब स्वीकार किया है कि शिकायतकर्ता की बहन से संबंध से उनके दो बच्चे हैं।





Users Today : 48
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 434
Users Last 30 days : 911
Users This Month : 395
Users This Year : 9345
Total Users : 70552
Views Today : 57
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 596
Views Last 30 days : 1182
Views This Month : 541
Views This Year : 10578
Total views : 106601
Who's Online : 1


