मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सतारा जिले के डेरे गांव के लिए निकले. यहां गांव की महिलाओं ने उनका काफिला रोक लिया. इसके बाद सीएम एकनाथ शिंदे महिलाओं से बात करने के लिए अपनी गाड़ी से बाहार आए.
इसको लेकर एकनाथ शिंदे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए तस्वीरें भी शेयर की. वहीं एकनाथ शिंदे ने पोस्ट में आगे लिखा कि मेरी मिट्टी, मेरे लोग. इसके आगे उन्होंने बताया कि मैं राजनीति की हलचल के बीच थोड़ा आराम करने के लिए अपने गांव डेरे गया था. लेकिन इस दौरान कुछ महिलाओं ने मेरे कारवां को रोक लिया.
सीएम शिंदे ने महिलाओं से लिया आशीर्वाद
एकनाश शिंदे ने आगे लिखा, ‘मेरे ही गांव में रहने वाली ये महिलाएं मेरी मां की बहुत घनिष्ठ थीं, लेकिन उन लोगों को एक पल के लिए संदेह हुआ कि मैं उन्हें पहचान पाऊंगा या नहीं, लेकिन मैंने उनसे संवाद करते हुए कहा कि मैं सभी को मैं जानता हूं. एक पल भी सोचे बिना, ये मेरे पास आईं और मुझसे पूछा. मैंने भी उनकी उम्र का सम्मान करते हुए उनके पैरों पर गिरकर आशीर्वाद लिया और पूछा कि उन्हें ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना’ का पैसा मिला है या नहीं. इस पर सभी ने हां में सिर हिलाया और हाथों में खाने की प्लेट लेकर प्यार से मेरी ओर इशारा किया.’
कब हैं महाराष्ट्र में चुनाव?
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होना है. वहीं इसके नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे. सभी राजनीतिक पार्टियाें ने चुनावी तैयारी तेज कर दी हैं.





Users Today : 14
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 130
Users Last 30 days : 727
Users This Month : 248
Users This Year : 11269
Total Users : 72476
Views Today : 15
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 152
Views Last 30 days : 879
Views This Month : 312
Views This Year : 12945
Total views : 108968
Who's Online : 0


