Home Crime समाज सेवा शाखा(एस. एस ब्रांच) ने की महिमा के टारजन बार मे...

समाज सेवा शाखा(एस. एस ब्रांच) ने की महिमा के टारजन बार मे छापेमारी

74
0

डांस बार पर पुलिस का छापा, नोट उड़ाते और अश्लील हरकत करते १७ ग्राहक गिरफ्तार; ५ बार बालाओं का किया गया रेस्क्यू।

मुंबई: मुंबई मायानगरी के कुछ इलाकों में लोकल पुलिस स्टेशन के संरक्षण में बड़े पैमाने पर डांस बार चलाया जा रहा है।कोरोना काल मे भी बिना किसी सोशल डिस्टेसिंग का पालन किये बिना मास्क लगाएं बार चलाया जा रहा है।
मुंबई के साकीनाका,कुर्ला,विनोबा भावे,घाटकोपर, अंधेरी जैसे इलाको में बड़े पैमाने पर लड़कियों को रखा जाता है जहां ऑर्केस्ट्रा बार के नाम पर अश्लीलता का कारोबार चलाया जा रहा है।लडकिया अर्ध नंग कपड़ो में अश्लील डांस करती है।

मुंबई के माहिम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले टारजन बार में समाज सेवा शाखा(एस. एस ब्रांच)के अधिकारियों ने देर रात तक चल रहे बार में जमकर छापेमारी की इस छापेमारी में पुलिस ने बार से ५ बार बालाओं का रेस्क्यू कर १७ ग्राहक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
अब सवाल यह उठता है कि इस छापेमारी के दौरान माहिम पुलिस स्टेशन में नाईट शिफ्ट में तैनात पुलिस निरक्षक कांबले क्या कर रहे थे क्या इनको इस बार मे चल रहे अवैध काम की जानकारी नही थी।या सब जानते हुवे भी पुलिस निरीक्षक कांबले अंजान बन रहे थे?या फिर बार मालिको को स्थानीक पुलिस के कुछ अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है।
पुलिस स्टेशन की हद में अनधिकृत तरीके से देर रात चलने वाले बार की जानकारी ना होना भी पुलिस की कार्यशैली पे काफी सवाल बनकर उठते है।बार और ड्रग्स की वजह से क्राइम बढ़ते जा रहे है अगर पुलिस ईमानदारी से बार और ड्रग्स के कारोबारीयो पे उचित कारवाई करे तो क्राइम ६०% कम ही जायेंगे।
अब देखना है कि समाज सेवा शाखा की कारवाई के बाद नाईट पुलिस निरीक्षक कांबले पे वरिष्ठ अधिकारी क्या कारवाई करते है?क्या कांबले को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मेमो दिया जाएगा कि नही?