Home Maharashtra महाराष्ट्र : 21 जिलों से किसानों का मुंबई कूच, पवार की...

महाराष्ट्र : 21 जिलों से किसानों का मुंबई कूच, पवार की अगुवाई में प्रदर्शन

161
0

मुंबई : दिल्ली बॉर्डर पर केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में महाराष्ट्र के किसान शरद पवार की अगुवाई में सोमवार को प्रदर्शन करेंगे.
21 जिलों से हजारों की संख्या में किसान मुंबई के लिए कूच कर गए हैं. इसी क्रम में केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार को मुंबई के आजाद मैदान में प्रदर्शन करने के लिए नासिक से किसानों की एक बड़ी संख्या पैदल मार्च कर रही है. ये किसान 180 किमी पैदल चलकर आजाद मैदान पहुंचेंगे और सोमवार को प्रदर्शन में शामिल होंगे. महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी सरकार में साझेदार राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रमुख शरद पवार के प्रदर्शन में हिस्सा लेने की उम्मीद है. ANI की ओर से जारी किए गए विजुअल में ऑल इंडिया किसान सभा के बैनर तले दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में किसानों का विशाल जनसमूह पैदल मार्च करता हुआ दिखाई पड़ता है, जिनके हाथों में झंडे और बैनर दिखाई पड़ते हैं. किसानों का ये विजुअल नासिक और मुंबई के बीच कसारा घाट का है.
ऑल इंडिया किसान सभा के बैनर तले छोटे-छोटे किसान संगठनों का विशाल जन समूह कुछ ही घंटों में मुंबई पहुंचेगा. दो हफ्ते पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने दिल्ली बॉर्डर सहित देश के तमाम हिस्सों में कड़ाके की सर्दी में प्रदर्शन कर रहे किसानों का जिक्र करते हुए सरकार को चेताया था कि अगर किसानों की नहीं सुनी गई तो केंद्र को इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना होगा.