मुंबई : वसई-विरार मनपा ने पिछले 2 दिन में प्रभाग एफ के पेल्हार क्षेत्र में तोड़क कार्रवाई करते हुए 50 हजार फीट से अधिक अवैध निर्माण तोड़े हैं। यह कार्रवाई मनपा आयुक्त के आदेश पर की गई है। उल्लेखनीय है कि वसई-विरार में 2020 में तीन हजार से अधिक अवैध निर्माण हुए हैं। लॉकडाउन व कोरोना काल में जहां अधिकारी व्यस्त थे, वहीं बिल्डरों ने इसका फायदा उठाकर जमकर अवैध निर्माण किए। जानकारी के अनुसार, पेल्हार स्थित प्रभाग एफ के अंतर्गत उमर कंपाउंड में पिछले एक साल में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हुए हैं। इन अवैध निर्माणों में कई बड़े मंत्रियों का भी हाथ बताया जा रहा है। 2019 में निर्माणों को लेकर हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई थी। कोर्ट ने मनपा को वहां के सारे अवैध निर्माणों को तोड़ने का आदेश दिया, लेकिन लॉकडाउन के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके बदले अवैध निर्माण और तेजी से होने लगे।
गुरुवार व शुक्रवार को मनपा आयुक्त गंगाधरन डी. के आदेश के बाद अतिरिक्त आयुक्त आशीष पाटील, प्रेमसिंह जाधव व प्रभाग एफ के सहायक आयुक्त मोहन संखे भारी बंदोबस्त के साथ उमर कंपाउंड में तोड़क कार्रवाई करने गए। मनपा ने बुलडोजर चलाकर कई बड़े-बड़े कमर्शल गोदामों को ध्वस्त किया है। शुक्रवार को पेल्हार क्षेत्र में बन रही दोमंजिला इमारत पर बुलडोजर चला दिया गया। उल्लेखनीय है कि इसी तरह चिंचोटी, कामन, राजीवली, धुमाल नगर, खैरपाडा, खान कंपाउंड, भोयदापाडा आदि जगहों पर भी बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। आशीष पाटील ने बताया कि यह कार्रवाई अगले 8 दिन तक जारी रहेगी।
वसई (पूर्व) राजीवली स्थित सर्वे क्रमांक 115 डंपिंग ग्राउंड की जमीन पर बिल्डरों ने कब्जा करके वहां अवैध निर्माण किया था। पिछले दिनों इस पर एक खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद हरकत में आए मनपा अधिकारी ने शुक्रवार को डंपिंग ग्राउंड में बने सारे अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।





Users Today : 6
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 392
Users Last 30 days : 869
Users This Month : 353
Users This Year : 9303
Total Users : 70510
Views Today : 7
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 546
Views Last 30 days : 1132
Views This Month : 491
Views This Year : 10528
Total views : 106551
Who's Online : 1


