Home Crime व्हेल की २,७०० किलो‘एम्बरग्रिस’जब्त

व्हेल की २,७०० किलो‘एम्बरग्रिस’जब्त

52
0

मुंबई, व्हेल मछली की उल्टी का खेल भी अजीब है। यह करोड़ों रुपए में बिकती है। हाल ही में ओमान के कुछ मछुवारों को व्हेल मछली की उल्टी (एम्बरग्रिस) समुद्र में तैरते हुए मिली थी। ऐसा ही एक मामला मुलुंड में देखने को मिला, जहां तीन तस्कर व्हेल की उल्टी का सौदा करने के लिए आनेवाले थे। क्राइम ब्रांच ने मौके पर दस्तक देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, व्हेल की उल्टी की अंतराष्ट्रीय बाजार में अधिक डिमांड रहती है। इसका इस्तेमाल परफ्यूम, दवा, सिगरेट, शराब और अन्य खाद्य पदार्थ में किया जाता है। देश में इसकी खरीद-बिक्री करना गैर कानूनी है। क्राइम ब्रांच यूनिट-४ को सूचना मिली थी कि इसकी तस्करी करने के लिए मुलुंड में ३ व्यक्ति आनेवाले हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम वन विभाग के अधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंची और तीनों को धर दबोचा। तीनों के पास से रेड ब्राउनिश रंग की २,७०० किलो एम्बरग्रिस जब्त किया गया, जिसकी कीमत २ करोड़ ७० लाख रुपए बताई जा रही है। मुलुंड पुलिस स्टेशन में तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी सरंक्षण नियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों को व्हेल की उल्टी कहां से मिली इस मामले की छानबीन जारी है।