मुंबई : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. किरीट सोमैया ने कहा कि परिवहन मंत्री अनिल परब के अवैध होटल पर कार्रवाई होने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। किरीट सोमैया ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि अनिल परब के होटल को तोड़ने का उनका प्रतीकात्मक प्रयास सफल रहा है। उन्होंने रत्नागिरी पुलिस पर राज्य सरकार के इशारे पर उनपर कार्रवाई करने आरोप लगाया है। किरीट सोमैया ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से उनके मनोबल पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, वे राज्य सरकार के विरुद्ध लड़ाई जारी रखने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि किरीट सोमैया कल शनिवार को अनिल परब का अवैध होटल तोड़ने के लिए मुंबई से हथौड़ा लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित दापोली गए थे। इसके बाद शिवसेना तथा राकांपा कार्यकर्ता भी दापोली में जमा हो गए थे और किरीट सोमैया के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। इससे दापोली में कानून व्यवस्था बिगड़ने का माहौल बन गया था। इसी वजह से दापोली पुलिस स्टेशन की टीम ने किरीट सोमैया को मौके पर जाने नहीं दिया। लगभग 6 घंटे की जद्दोजहद के बाद दापोली पुलिस ने किरीट सोमैया को जिले के बार्डर पर छोड़ दिया और रविवार सुबह किरीट सोमैया मुंबई पहुंचे ।





Users Today : 2
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 74
Users Last 30 days : 287
Users This Month : 44
Users This Year : 2826
Total Users : 64033
Views Today : 2
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 51
Views This Year : 3366
Total views : 99389
Who's Online : 0


