Home Maharashtra जय श्री राम के नारे से किसी को नाराज नहीं होना चाहिए:...

जय श्री राम के नारे से किसी को नाराज नहीं होना चाहिए: संजय राउत

86
0

मुंबई : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ‘जय श्री राम’ के नारे लगने के बाद कार्यक्रम में बोलने से इनकार करने पर शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि इस नारे से किसी को नाराज नहीं होना चाहिए। राउत ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि उन्हें यकीन है कि ममता बनर्जी को भी भगवान राम में विश्वास है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में जय श्रीराम के नारे लगने के बाद ममता बनर्जी ने कार्यक्रम को संबोधित करने से इनकार कर दिया था। ममता ने कहा था कि ऐसा अपमान स्वीकार नहीं है। राउत ने कहा, देश में किसी को भी जय श्री राम कहने से नाराज नहीं होना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘जय श्री राम कहने से किसी की धर्मनिरपेक्षता खतरे में नहीं आएगी। हमारा मानना है कि भगवान राम देश का गौरव हैं।’ राज्यसभा सांसद ने कहा, जय श्री राम कोई राजनीतिक शब्द नहीं हैं। यह हमारे विश्वास की बात है और मुझे यकीन है कि ममता दीदी को भी भगवान राम में विश्वास है।” शिवसेना के मुखपत्र सामना के एक सम्पादकीय में यह भी कहा गया कि कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों द्वारा जय श्री राम का नारा लगाए जाने पर बनर्जी को नाराज नहीं होना चाहिए था। उसने कहा, बल्कि अगर वह भी उनके साथ शामिल हो जाती, तो बात पूरी तरह पलट जाती। लेकिन हर कोई अपने ‘वोट बैंक’ को रिझाने में लगा है।