Home Crime विपक्ष के निशाने पर उद्धव सरकार

विपक्ष के निशाने पर उद्धव सरकार

167
0

मुंबई, शिव सैनिकों का एक वीडियो वायरल होने के बाद महाराष्ट्र की उद्धव सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. विपक्षी पार्टी के नेताओं ने शिवसेना को घेरना शुरू कर दिया है.
दअरसल, मुंबई पुणे हाइवे पर कथित तौर पर शिव सैनिकों द्वारा हवा में हथियार लहराते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस संदर्भ में राज्य की पुलिस. ने एफआईआर भी दर्ज की है, लेकिन महाराष्ट्र की उद्धव सरकार की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं.
एआईएमआईएम के सांसद इम्तियाज जलील ने ट्वीट करते हुए लिखा है, यह वीडियो मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे का है. गाड़ी पर लगा लोगो साफ बता रहा है कि ये लोग किस पार्टी के हैं. ये लोग सड़क पर हथियार लहराकर अपने लिए रास्ता बना रहे हैं. क्या गृह मंत्री और डीजी इस बात का ध्यान देंगे कि राज्य में कानून व्यवस्था तार-तार हो गई है.