मुंबई, ऑनलाइन सुविधा को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी द्वारा डिजिटल इंडिया का संकल्प लिया गया है। हर जगह ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, इसके तहत रेलवे टीसी को बिना टिकट यात्रियों से जुर्माना वसूलने के लिए क्यूआर कोड वाला एसबीआई यूनो ऐप दिया गया है। हालांकि, यह ऐप अक्सर काम नहीं करता है। ऐसे में टीसी यात्रियों से १० रुपए अतिरिक्त वसूल रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय रेलवे डिजिटल इंडिया की इस मुहिम में साथ नहीं दे रही है और यह सब कुछ सेंट्रल रेलवे के मुख्यालय सीएसएमटी में चल रहा है। एक महिला यात्री की शिकायत के बाद इस जानकारी का खुलासा हुआ है।
सीएसएमटी स्टेशन पर जांच के दौरान बिना टिकट एक महिला यात्री पकड़ी गई। महिला यात्री का फर्स्ट क्लास का पास एक दिन पहले ही खत्म हो गया था। महिला पर जुर्माना लगाया गया। हालांकि, वैâश न होने के कारण यात्री ने महिला टीसी से क्यूआर कोड के जरिए जुर्माना भरने को कहा। लेकिन क्यूआर कोड काम नहीं कर रहा है, ऐसा बताते हुए टीसी द्वारा दस रुपए अतिरिक्त देकर जुर्माना राशि का भुगतान करने को कहा गया। कई यात्रियों ने समय बर्बाद होने के कारण अतिरिक्त पैसे का भुगतान किया, लेकिन एक महिला यात्री ने अतिरिक्त पैसे देने से इनकार कर दिया, जिससे नाराज होकर इस महिला टीसी ने उक्त महिला यात्री के साथ दुर्व्यवहार किया। इस महिला ने इसकी शिकायत बाकायदा सेंट्रल रेलवे में दर्ज कराई है।
इस संबंध में जब सेंट्रल रेलवे के अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि तकनीकी दिक्कतों के कारण ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा बंद है। उन्होंने कहा कि वह जल्द से जल्द इसमें सुधार करेंगे। रेलवे कर्मचारियों ने माना है कि अतिरिक्त पैसों की मांग करना गैरकानूनी है।





Users Today : 49
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 435
Users Last 30 days : 912
Users This Month : 396
Users This Year : 9346
Total Users : 70553
Views Today : 58
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 597
Views Last 30 days : 1183
Views This Month : 542
Views This Year : 10579
Total views : 106602
Who's Online : 0


