Home Maharashtra मुंबई : कुर्ला इलाके में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग

मुंबई : कुर्ला इलाके में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग

76
0

मुंबई : मुंबई के कुर्ला वेस्ट के अशोक नगर इलाके में स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट को आग की वजह बताया जा रहा है। मौके पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची हुई है। फैक्ट्री में कपड़ा होने के कारण आग लगातार बढ़ रही है।
कुर्ला फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार आग तकरीबन साढ़े तीन बजे के करीब लगी है। लेवल 1 की यह आग फीनिक्स मॉल के ठीक पीछे स्थित फैक्ट्री में लगी है। मौके पर मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम, कुर्ला पुलिस और बीएमसी के अधिकारी पहुंचे हैं। आग बुझाने का काम जारी है। गनीमत यह थी कि दुर्घटना के दौरान फैक्ट्री बंद थी और उसमें ज्यादा लोग नहीं थे। इसलिए इसमें अभी तक किसी के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण दमकल की गाड़ियों मौके पर पहुंचने में थोड़ा वक्त लगा। फिलहाल हजारों लोगों की भीड़ आसपास जमा है और पुलिसकर्मी उन्हें कंट्रोल करने में व्यस्त हैं।