मुंबईः देशभर में पोलियो ड्रॉप पिलाया गया. इस बीच महाराष्ट्र के यवतमाल में लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसको सुनकर आपको रोंगटे खड़े हो सकते हैं. यवतमाल के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के चलते 12 बच्चों को पोलियो ड्रॉप की जगह सैनिटाइजर पिला दिया गया. बच्चों की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सभी बच्चों की उम्र 5 साल से कम की है. यवतमाल जिले के घटंजी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से ये चौंकाने वाली घटना सामने आई है. शुरुआत में बच्चों को उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई. घटना के बाद हरकत में आए प्रशासन ने डॉक्टर, हेल्थकर्मी और आशा वर्कर को सस्पेंड कर दिया है. यवतमान डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के सीईओ श्रीकृष्ण पांचाल ने इस घटना की जानकारी दी है.
इससे पहले महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में भी लापरवाही का एक मामला सामने आया था. अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में आग लगने से जहां अब तक 10 बच्चों की मौत हो गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में धुआं दिखने के बाद नर्स ने वार्ड का दरवाजा खोला तो उसे भीषण आग की दिखी थी. इसके बाद नर्स ने तुरंत अस्पताल के अधिकारियों को बताया, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने अस्पताल में लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था. इस ऑपरेशन के दौरान वार्ड में मौजूद 17 में से 7 बच्चों को बचा लिया गया था.





Users Today : 49
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 435
Users Last 30 days : 912
Users This Month : 396
Users This Year : 9346
Total Users : 70553
Views Today : 58
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 597
Views Last 30 days : 1183
Views This Month : 542
Views This Year : 10579
Total views : 106602
Who's Online : 0


