Home Crime महाराष्ट्र के अरवी गांव में निषेधाज्ञा लागू

महाराष्ट्र के अरवी गांव में निषेधाज्ञा लागू

162
0

मुंबई. महाराष्ट्र के परभणी जिले के अरवी गांव में 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद गांव में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिले के अधिकारी ने बताया कि आदेश के बाद गांव को गुरुवार शाम छह बजे से निषेध जोन में तब्दील कर दिया गया है। जिलाधिकारी दीपक मुगलीकर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अरवी गांव में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हुई। गांव की आबादी करीब 5,000 है। स्थानीय स्तर पर परिस्थितियों को देखते हुए गांव में निषेधाज्ञा लागू की गई है।