वर्धा : महाराष्ट्र के वर्धा शहर में स्थित उत्तम गालवा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में 26 मजदूरों के घायल होने की खबर है। यह स्टील प्लांट वर्धा इलाके में स्थित है। फिलहाल घायलों को सावंगी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। मौके पर दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौजूद है। फिलहाल ब्लास्ट के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। यह भी चेक किया जा रहा है कि इस अंदर कोई अन्य मजदूर फंसा तो नहीं है।
यह हादसा तकरीबन 10:30 बजे हुआ है। ब्लास्ट के पीछे की वजह को भी तलाशा जा रहा है। आसपास के मजदूरों ने बताया कि फैक्ट्री में बॉयलर का जलता हुआ कोयला उड़कर कर्मचारियों के ऊपर आ गिरा था। जिसकी वजह से अचानक ब्लास्ट हो गया। इस घटना में 7 मजदूर ऐसे हैं जो 40 परसेंट से भी ज्यादा जले हैं। इस घटना की कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों के साथ भी हाथापाई और बदसलूकी की खबरें सामने आई हैं।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


