Home Maharashtra भिवंडी तालुका के खोनी ग्राम पंचायत सीमांतर्गत मच्छा कंपाउंड स्थित मोती कारखाने...

भिवंडी तालुका के खोनी ग्राम पंचायत सीमांतर्गत मच्छा कंपाउंड स्थित मोती कारखाने में आग लगी कोई जनहानि नहीं

46
0

भिवंडी : भिवंडी तालुका के खोनी ग्राम पंचायत सीमांतर्गत मच्छा कंपाउंड स्थित प्लास्टिक दाना से मोती बनाने वाले एक कारखाने में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा कारखाना जलकर ख़ाक हो गया। मोती कारखाने में लगी आग इतनी भयंकर थी कि कारखाने के छत में लगा सीमेंट का पतरा जलकर उड़ रहा था।जिसके कारण कारखाने में बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान हुआ है। इस कारखाने में लगी आग की ज्वाला से पास के गोदाम में भारी मात्रा में रखा गया प्लास्टिक की मोती जलकर ख़ाक हो गई है ।जिससे दूसरे कारखाने का भी काफी नुकसान हो गया है। मोती कारखाने में लगी आग को नियंत्रित करने के लिए अग्निशमन दल के जवानों को 3 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आगजनी के समय कारखाने में 10 मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन कारखाने में आग लगते ही सभी मजदूर अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकल गए । जिसके कारण किसी प्रकार की कोई जनहानि तो नहीं हुई ,लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ है ।कारखाने में आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। प्लास्टिक दाना से मोती बनाने के लिए कारखाने में बड़े पैमाने पर केमिकल का स्टॉक रखा गया था,केमिकल में आग पकड़ते ही आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया,जिसके कारण पूरा कारखाना जल गया है ।