ठाणे : डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है मगर कलयुग में कुछ डॉक्टर नैतिकता को ताक पर रख पैसे कमाने के लिए अपनी सीमाएं लांघ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला ठाणे महानगरपालिका में उजगार हुआ है। टीएमसी के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजू मुरुडकर जिनके कंधो पर पूरे शहर की जनता के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है। मगर डॉक्टर साहब अपने ओहदे का लाभ बखूबी उठा रहे हैं। आरटीआई की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।
चार जगहों पर हैं अस्पताल
आरटीआई एक्टिविस्ट अहमद शेख के मुताबिक डॉ. राजू मुरुडकर लगभग पिछले बीस वर्षों से ठाणे महानगरपालिका में बतौर डॉक्टर विभिन्न पदों और मनपा अस्पतालों में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे टीएमसी में स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर तैनात है। डॉ. राजू मुरुडकर थाना महानगरपालिका में कार्यरत होने के बावजूद कुल चार निजी अस्पताल भी चला रहे हैं।
यहां चल रहे हैं अस्पताल
1) ऑरेंज हॉस्पिटल, A-205, तेलीपाड़ा, धामणकर नाका, भिवंडी
2) अजिंक्य हॉस्पिटल, A377/A378, सेक्टर 2-E, ऐरोली, नवी मुंबई
3) न्यू लाइफलाइन हॉस्पिटल, फ्लैट नं. 2/3, सेक्टर 3, ऐरोली, नवी मुंबई
4) लाइफ़केयर हॉस्पिटल, साईं मंदिर के पास, वाघोबा नगर, कलवा (पु,),ठाणे
क्या कहता है कानून
महाराष्ट्र सिविल सेवा के नियम 1979 की धारा 16 (1) के अनुसार कोई नौकरशाह अगर खुद का निजी व्यवसाय अथवा नौकरी करना चाहता है तो विभाग से अनुमति लेनी पडती है। बिना अनुमति के निजी व्यवसाय अथवा नौकरी करता है तो वह दोषी है।आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार टीएमसी ने डॉ. राजू मुरुडकर को कोई भी निजी व्यवसाय अथवा नौकरी करने की अनुमति नहीं दी है। उनपर यह भी आरोप है कि उन्होंने कलवा इलाके में अवैध तरीके से बनाई गई इमारत में लाइफ़केयर हॉस्पिटल बनाया है।





Users Today : 7
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 393
Users Last 30 days : 870
Users This Month : 354
Users This Year : 9304
Total Users : 70511
Views Today : 7
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 546
Views Last 30 days : 1132
Views This Month : 491
Views This Year : 10528
Total views : 106551
Who's Online : 0


