Home Maharashtra 18 बोरियों में भरा था साढ़े तीन करोड़ का गांजा, पुलिस ने...

18 बोरियों में भरा था साढ़े तीन करोड़ का गांजा, पुलिस ने दो आरोपियों को भी किया गिरफ्तार

62
0

मुंबई : मुंबई पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 क्विंटल गांजा जप्त किया है। मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर मिलिंद भारंभे के मुताबिक यह गांजा नक्सल प्रभावित इलाकों से महाराष्ट्र और देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाता था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
नारियल में छिपाया था गांजा
पुलिस इस गैंग को पकड़ने के लिए काफी दिनों से प्रयास कर रही थी। शुक्रवार को मुंबई-ठाणे रोड पर विक्रोली के पास पुलिस ने जाल बिछाकर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक टेंपो जप्त किया गया है। जिसमें तकरीबन साढ़े तीन करोड़ का गांजा बरामद किया गया है। जिसे नारियल के नीचे छुपा कर रखा गया था। पकड़े गए अपराधी हर बार एक नई टेंपो का इस्तेमाल करते थे।
सातपुते की तलाश में पुलिस
बीते 5 सालों से गांजा की सप्लाई करने वाले संदीप सातपुते की तलाश अब पुलिस कर रही है। बताया जाता है कि सातपुते का भिवंडी इलाके में गोडाउन है। वह ठाणे शहर के लुईसवाडी इलाके में रहता है। जानकारी के मुताबिक सातपुते मुंबई, ठाणे और आसपास के इलाके में गांजा सप्लाई करता है। यह गैंग महाराष्ट्र में हर महीने तकरीबन 5 से 6 टन गांजा सप्लाई करता था। जिसमें से तकरीबन 4 टन गांजा हर महीने मुंबई में बेचा जाता था।
उड़ीसा से आता है गांजा
पुलिस के मुताबिक उड़ीसा से यह गांजा सप्लाई किया जाता है। उड़ीसा का लक्ष्मी प्रधान नाम का आदमी इस गांजे की सप्लाई करता है। उड़ीसा से जो ड्राइवर टेंपो लेकर महाराष्ट्र की तरफ आता है। उसका मोबाइल लक्ष्मी प्रधान के लोग यहां ले लेते हैं और बीच में ही ड्राइवर भी बदल देते हैं। जब यह टेंपो उड़ीसा से महाराष्ट्र के लिए निकलता है। उस दौरान भी रास्ते में कई जगहों पर गांजे की सप्लाई की जाती थी।