वसई : विरार में रहकर पढ़नेवाली ९वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक पुत्री को जन्म दिया है। २० वर्षीय आरोपी पीड़ित नाबालिग का रिश्तेदार बताया जाता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि विरार में रहनेवाली १४ वर्षीय पीड़िता अपनी मौसी के पास रहती है। वह मूलरूप से कोल्हापुर की रहनेवाली है व पढ़ाई करने के लिए वर्ष २०१९ में अपनी मौसी के घर विरार आई थी। इलाके में रहनेवाले एक २० वर्षीय शख्स ने पीड़ित किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मार देने की धमकी देकर नवंबर, २०१९ से वर्ष फरवरी, २०२० तक दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की अपने घर कोल्हापुर चली गई। करीब आठ महीने बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई तो परिजनों ने उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जांच के बाद पता चला कि लड़की आठ महीने की गर्भवती है। परिजनों ने जब पूछताछ की तो पीड़िता ने मौसी के घर रहने के दौरान हुए दुष्कर्म की वारदात का खुलासा किया। गत नवंबर में पीड़िता ने एक पुत्री को जन्म दिया है। आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।
विरार पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुरेश वराडे ने बताया कि पुलिस ने एक नगबालिग लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


