मुंबई : अचानक कोरोना वायरस संक्रमण में तेजी की वजह से बीएमसी ने पाबंदी शुरू कर दी है। मुंबई में 1305 इमारतों को सील कर दिया गया है। इनमें 71,838 परिवार रहते हैं। मुंबई में 2749 केस आने के बाद बीएमसी ने यह फैसला लिया है।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने गुरुवार को बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच मुंबई के लिए नई गाइडलाइन जारी की थी। इसमें कहा गया था कि यदि किसी बिल्डिंग में पांच या उससे ज्यादा कोरोना के मामले मिलते हैं तो फिर पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया जाएगा। इसके अलावा, अगर मरीज होम क्वारंटाइन में रहना पसंद करता है तो फिर उसके हाथों में स्टैंप लगाया जाएगा।
महाराष्ट्र में तीन महीने बाद पहली बार शुक्रवार को कोविड-19 के 6,000 नए मामले आए हैं। संक्रमण के 6112 नए मामलों में अधिकतर अकोला, पुणे और मुंबई खंड से आए हैं। इससे पहले राज्य में 30 अक्टूबर को एक दिन में 6,000 से ज्यादा मामले आए थे और उसके बाद मामलों की संख्या घटने लगी थी।
संक्रमण के नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 20,87,632 हो गई जबकि 44 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 51,713 हो गई। इन 44 मौतों में 19 लोगों की मौत पिछले 48 घंटे में हुई, 10 की मौत पिछले सप्ताह हुई जबकि 15 की मौत उससे पहले हुई थी।





Users Today : 7
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 393
Users Last 30 days : 870
Users This Month : 354
Users This Year : 9304
Total Users : 70511
Views Today : 7
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 546
Views Last 30 days : 1132
Views This Month : 491
Views This Year : 10528
Total views : 106551
Who's Online : 0


