मुंबई : हर लड़की की ख्वाहिश रहती है कि काश, वह विश्व सुंदरी रह चुकीं और बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जैसी सुंदर दिख पाती। इसलिए जब ऐश के किसी हमशक्ल की फोटो सामने आती है तो हलचल मच जाती है। पूर्व में स्नेहा उल्लाल ने हलचल मचाई थी और अब सोशल मीडिया के जमाने में एक पाकिस्तानी लड़की ने हलचल मचा दी है।
ऐश्वर्या दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं और बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा भी। अब ऐश के पैंâस ने उनकी एक हमशक्ल ढूंढ निकाली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी हमशक्ल का नाम आमना इमरान है। अब पैंâस आमना को देखकर हैरान हो रहे हैं। इतना ही नहीं, आमना के इंस्टाग्राम पर ३.४ हजार से बढ़ कर फॉलोअर्स की संख्या ५ हजार से ज्यादा हो गई है। सोशल मीडिया पर आमना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें पैंâस का कहना है कि वह एकदम ऐश्वर्या राय की तरह दिखती हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब ऐश्वर्या की हूबहू हमशक्ल मिली है। इससे पहले भी कई बार उनकी तरह दिखने वाली कई लड़कियों की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। वहीं ऐश्वर्या की इस हमशक्ल की तस्वीरें वायरल होते ही कुछ लोगों ने इसे प्लास्टिक सर्जरी का खेल बता दिया। एक यूजर ने लिखा कि प्लास्टिक सर्जरी के जरिए ऐश्वर्या दिखने की कोशिश की गई है। ऐश्वर्या की कई फिल्मों के डायलॉग्स को लिप सिंक करते हुए आमना ने टिक टॉक पर कई वीडियोज शेयर किए थे। एक वीडियो में आमना ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का एक सीन करती नजर आई थीं। हाल ही में फोटोग्राफर ने आमना इमरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद वह दोबारा सुर्खियों में आ गर्इं। सोशल मीडिया पर आमना के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें पैंâस का कहना है कि वह एकदम ऐश्वर्या की तरह दिखती हैं।





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


