मुंबई, घाटकोपर में एक बेहद शर्मसार करनेवाली घटना घटी है। एक २२ वर्षीय युवक द्वारा लॉकडाउन के दौरान एक २६ वर्षीया महिला की मदद कर उसका रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रमाबाई कॉलोनी में एक २६ वर्षीया महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ रहती है। लॉकडाउन के दौरान तंगहाली का सामना कर रही उक्त महिला के पड़ोस में रहनेवाले एक २२ वर्षीय युवक ने उसकी कुछ मदद की थी। इसके चलते दोनों में अच्छी पहचान हो गई थी। उसी का फायदा उठा कर उक्त हैवान ने महिला को एक दिन धोखे से अपने घर बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। उसके बाद उसने पीड़िता को डराते-धमकाते हुए कहा कि यह बात अगर किसी को बताई तो वह उसका व उसके बच्चों व पति की हत्या कर देगा। डरी महिला ने इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। इसी के चलते आरोपी का हौसला और बढ़ गया। उसके बाद से उसने हमेशा उस महिला को अपनी हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया। रोज-रोज की इस परेशानी से डरी-सहमी पीड़िता ने एक दिन अपनी आपबीती अपने पति को बताई। पति के साहस दिलाने के बाद गत दिनों पीड़िता ने पंतनगर पुलिस थाने पहुंच कर मामला दर्ज कराया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस.पी. कांबले के निर्देश पर महिला पुलिस उपनिरीक्षक पूर्णिमा हांडे व पुलिस उपनिरीक्षक काशीनाथ वाघमोड़े ने यह मामला दर्ज कर इस वहशी दरिंदे को गिरफ्तार किया है।
पीड़ित महिला व उसके पति ने अब एक लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि आरोपी के परिजन अब हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कांबले का कहना है कि आरोपी युवक ने जो कुकृत्य किया है, उसकी सजा दिलाने में हमारी पुलिस कोई कोर कसर नही छोड़ेगी!





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


