मुंबई, लोकल ट्रेनों में आम यात्रियों को सफर की छूट मिले आज एक महीना पूरा हो जाएगा। इस एक महीने में जहां लोकल में यात्री डबल हुए हैं, वहीं कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। बढ़ते हुए मामलों पर लगाम कसने के लिए मनपा ने रेलवे स्टेशनों पर कार्रवाई तेज कर दी है। बिना मास्क पहने यात्रियों पर जुर्माना लगाया जा रहा है लेकिन रोजाना ४० लाख यात्रियों के मार्ग पर महीनेभर में सिर्फ ८ हजार यात्रियों को ही जुर्माना ठोंका गया।
कोरोना के बढ़ते हुए मामले देखकर रेलवे स्टेशनों पर मनपा ने ३०० क्लीनअप मार्शल तैनात किए हैं। इन्हें रेलवे परिसर और ट्रेनों में कहीं भी जाकर कार्रवाई करने की छूट दी गई है। बताया जा रहा है क्लीनअप मार्शल की तैनाती के बाद लोग थोड़े अलर्ट होने लगे हैं। दोबारा लॉकडाउन लगाने की अफवाहों के बीच मनपा ने लापरवाह लोगों के प्रति सख्ती बढ़ा दी है।
मनपा की सख्ती के साथ ही रेलवे द्वारा भी यात्रियों को अभियान चलाकर अलर्ट किया गया। मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिस तरह से लोग पटरी पार करते हैं और उन्हें जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाता है, उसी तरह से मास्क के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि क्लीनअप मार्शल को साथ में लेकर आरपीएफ की टीमें ज्यादा भीड़वाले स्टेशनों पर जा रही हैं और लोगों पर कार्रवाई कर रही हैं।
सामान्य लोगों को लोकल ट्रेनों में अनुमति मिलने के बाद पहले ही दिन करीब ५०ज्ञ् यात्री लौट आए। गौरतलब है कि कोविड के चलते करीब दस महीनों तक सामान्य लोगों के लिए लोकल ट्रेनें बंद थीं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और भीड़ से बचने की बात दोहराई जा रही थी। सामान्य लोगों को अनुमति मिलने के बाद इसका प्रभाव भी देखा जा रहा है। रेलवे से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कामकाजी दिनों में रोजाना औसतन ४०-४२ लाख यात्री सफर कर रहे हैं।





Users Today : 5
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 121
Users Last 30 days : 718
Users This Month : 239
Users This Year : 11260
Total Users : 72467
Views Today : 5
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 142
Views Last 30 days : 869
Views This Month : 302
Views This Year : 12935
Total views : 108958
Who's Online : 0


