Home Maharashtra नवी मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में सहकर्मी की हत्या के आरोप...

नवी मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में सहकर्मी की हत्या के आरोप में सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

165
0

ठाणे : नवी मुंबई के तुर्भे एमआईडीसी इलाके में स्थित एक कंपनी के 37 वर्षीय सुरक्षा गार्ड को अपने सहकर्मी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वशी के पुलिस उपायुक्त सुरेश मेंगडे ने शनिवार को बताया कि विनोद पाटिल (48) का शव 12 फरवरी को कंपनी परिसर के भीतर से मिला था। इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि पाटिल की हत्या ठोस और बिना धार वाले वस्तु से हमला करके की गई है और उसके कपाल पर जख्म हैं। जांच में पता चला कि पाटिल को शराब पीने की आदत थी और वह अक्सर कमरे को गंदा कर देता था जिससे कमरे में साथ रहने वाला भानुसिंह तोमर (आरोपी) नाराज रहता था।