Home Maharashtra पुणे से नागपुर तक युवा संघर्ष यात्रा

पुणे से नागपुर तक युवा संघर्ष यात्रा

51
0

मुंबई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युवा नेता और विधायक रोहित पवार ने आज पुणे से नागपुर तक युवा संघर्ष यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा ८०० किमी की दूरी तय करेगी। यह कोई छोटी नहीं है, ४२ से ४५ दिन की यात्रा है। युवा संघर्ष यात्रा नई पीढ़ी की एक पहल है। यह युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ानेवाली यात्रा है। इतना ही नहीं, गांवों के युवाओं को प्रोत्साहित और मार्गदर्शक करने के लिए उक्त यात्रा निकाली जा रही है। ऐसा विश्वास राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने पुणे के तिलक मेमोरियल में युवा संघर्ष यात्रा की आशीर्वाद सभा में बोलते हुए व्यक्त किया। शरद पवार ने कहा कि युवा राज्य में बदलाव देखना चाहते हैं। मुझे विश्वास है कि इस युवा संघर्ष यात्रा के माध्यम से वह प्रक्रिया पूरी होगी, जिसकी यह शानदार शुरुआत है। युवाओं का मुद्दा उठाया गया और सरकार को संविदा भर्ती का पैâसला वापस लेना पड़ा।
जब संघर्ष यात्रा नागपुर पहुंचेगी, तो मुझे यकीन है कि सत्ता को बरकरार रखनेवाले सत्ताधारी लोग लोकतंत्र और शांति की राह पर चल रहे युवाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकते। अगर किसी ने इसकी अनदेखी की तो सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इसलिए यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है। युवा संघर्ष यात्रा नई पीढ़ी का सवेरा है। यह नई पीढ़ी को आत्मविश्वास और प्रोत्साहन देगी, ऐसा शरद पवार ने कहा।
रोहित पवार की संघर्ष यात्रा कल पुणे से शुरू हो गई है और इस यात्रा में युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। शरद पवार और रोहित पवार पर जेसीबी से युवाओं ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
पुणे में तिलक स्मारक के पास यह यात्रा पहुंची और तिलक स्मारक हॉल में एक सभा का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर बोलते हुए शरद पवार ने कहा कि युवा संघर्ष यात्रा युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक साबित होगी। यह कार्यक्रम समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए चलाया गया है। शरद पवार ने कहा कि इस यात्रा से युवा पीढ़ी को प्रोत्साहन मिलेगा। शरद पवार ने आगे कहा कि हम युवाओं की मांगों को पूरा करने के लिए मध्यस्थता करेंगे। युवाओं की सभी मांगों को इकट्ठा कर मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। शरद पवार ने यह भी कहा कि हम एक बैठक बुलाएंगे, उस समय हम इन मांगों पर चर्चा करने के लिए उपस्थित रहेंगे और मुख्यमंत्री से सकारात्मक जवाब प्राप्त करेंगे।