भिवंडी : रसोई गैस की दिनों-दिन बढ़ती कीमतों के विरोध में भिवंडी में महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन किया। इस दौरान महिलाओं ने रसोई गैस सिलेंडर व बाइक की अर्थी निकालकर अपना विरोध दर्शाया। साथ ही बाला कंपाउंड स्थित डोलारे पेट्रोल पंप पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्ज्वला गैस योजना के बैनर तले चूल्हा जलाओ आंदोलन किया।
भिवंडी शहर जिला राकांपा महिला अध्यक्ष स्वातिताई कांबले, वरिष्ठ नेता जावेद फारुकी के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए यह चूल्हा जलाओ आंदोलन किया गया। साथ ही बाइक को ठेला गाड़ी पर लादकर व सिलेंडर को अर्थी पर रखकर अंतिम यात्रा निकाली गई। ज्ञात हो की केंद्र की मोदी सरकार ने सिर्फ फरवरी महीने में तीन बार रसोई गैस की दर में वृद्धि करके सर्व सामान्य जनता की कमर तोड़कर रख दी है। महंगी होती रसोई गैस की मार सबसे ज्यादा गृहणियों पर पड़ रही है, जिसके चलते महिलाओं को अब घर चलाना मुश्किल-से-मुश्किल होता जा रहा है। गत ४ फरवरी को सिलिंडर की कीमत ६९४ रुपए थी। वह अब बढ़कर ८१९ हो गई है।
मोदी सरकार पर नाकामी का आरोप
महिला शहराध्यक्ष स्वातिताई कांबले ने बताया की केंद्र की मोदी सरकार हर स्तर पर नाकाम साबित हो रही है। अगर यही स्थिति रही तो पूरे देश की दौलत चंद लोगों के बीच सिमटकर रह जाएगी, बाकी लोगों के हाथों में सिर्फ कटोरा रह जाएगा। इस मौके पर जावेद फारुकी, मुमताज अंसारी, समीर पटेल, इरफान मोमिन, शशिकांत यादव, शेख अफरोज, सरवर अंसारी, स्वप्निल शिंदे, अनीसा पटेल, ललिता पांचाल, अलका गायकवाड, शमीम निसार अंसारी व अन्य पदाधिकारी शामिल थे।





Users Today : 52
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 395
Users Last 30 days : 884
Users This Month : 342
Users This Year : 9292
Total Users : 70499
Views Today : 64
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 467
Views This Year : 10504
Total views : 106527
Who's Online : 0


