मुंबई : शिवसेना सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर निशाना साधा है उन्होंने कहा है कि मुंबई के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Mahashtra Governor Bhagat Singh Koshyari) करुणा के सागर हैं। इसीलिए करुणा भावना के साथ वह कानून और संविधान का आदर करते हुए करुणा दिखाएं और महीनों से 12 विधायकों की सूची जो उन्होंने रोक कर रखी है उसे पास करें।
बीते कई दिनों से विधान परिषद में राज्यपाल अनुमोदित विधायकों का मसला अटका हुआ है। राज्य सरकार ने कुल 12 विधान परिषद सदस्यों की लिस्ट राज्यपाल को सौंपी थी। लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद भी इस पर राज्यपाल ने हस्ताक्षर नहीं किए हैं।
महाराष्ट्र संतों का प्रदेश है, करुणा का उद्गम महाराष्ट्र से ही हुआ है। शायद महाराष्ट्र के राज्यपाल ने भी इसी वजह से करुणा का जिक्र किया है। अब राज्यपाल को भी करुणा दिखाते हुए 12 विधायकों की सूची पर हस्ताक्षर कर देने चाहिए। जिसे उन्होंने महीनों से दबा कर रखा हुआ है। यदि राज्यपाल इस सूची पर हस्ताक्षर करते हैं तभी पता चलेगा कि वाकई में राज्यपाल के दिल में करुणा है।
विधान परिषद के लिए राज्यपाल की तरफ से नियुक्त किए जाने वाले 12 विधायकों की सूची को राज्य सरकार ने राज्यपाल के पास कई महीनों पहले भेजा था। लेकिन राज्यपाल के तरफ से अभी इस सूची को मंजूरी नहीं मिल पाई है। इसी वजह से राज्यपाल और ठाकरे सरकार के बीच में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कई बार वाद-विवाद हो चुका है। राज्य सरकार जहां राज्यपाल पर भाजपा के एजेंडे पर चलने का आरोप लगाती रहती है।
वहीं राज्यपाल ने भी महाविकास अघाड़ी सरकार को नैतिकता का पाठ पढ़ाया है। राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार के तीनों घटक दल 12 विधायकों की लिस्ट पर एकमत हुए थे। जिसके बाद इन नामों को जल्द से जल्द मंजूरी मिले इसलिए यह नाम राज्यपाल के पास भेजे गए थे। हालांकि राज्य सरकार ने कई बार राज्यपाल से इस बाबत पत्र व्यवहार किया है लेकिन अभी तक कोई सूचना राज्यपाल की तरफ से सरकार को नहीं मिली है।





Users Today : 15
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 358
Users Last 30 days : 847
Users This Month : 305
Users This Year : 9255
Total Users : 70462
Views Today : 19
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 495
Views Last 30 days : 1099
Views This Month : 422
Views This Year : 10459
Total views : 106482
Who's Online : 6


