मुंबई : लॉकडाउन के बाद पहली बार अनारक्षित ट्रेनों की शुरुआत होने जा रही है। जून, २०२० में मेल एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू हुई थीं लेकिन इनमें अनारक्षित श्रेणी की टिकटें नहीं मिल रही थीं। इसी तरह से पैसेंजर ट्रेनों को भी बंद रखा गया था। अब छुट्टियों का सीजन शुरू होनेवाला है, ऐसे में रेलवे अनारक्षित श्रेणी को अनलॉक करने जा रही है। ऐसे में अब बिना कन्फर्म टिकटवाले यात्री भी चुनिंदा ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे ने अनलॉक के बाद भी साधारण मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को विशेष श्रेणी में रखा है। इसके चलते आम ट्रेनों से ज्यादा किराया लिया जा रहा है। अब ये नियम सामान्य श्रेणी पर भी लागू होगा। रेलवे द्वारा जिन ट्रेनों को अनारक्षित ट्रेन के रूप में चिह्नित किया जा रहा है, उनका किराया मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के हिसाब से लागू होगा। इसका मतलब है कि पैसेंजर ट्रेनों का नहीं, मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के सामान्य श्रेणी का किराया लिया जाएगा।
पश्चिम रेलवे ने अपनी ३३ ट्रेनों को अनारक्षित श्रेणी के लिए चिह्नित किया है। ये मौजूदा ट्रेनें मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के रूप में चल रही हैं। अब इनमें पहले की तरह सामान्य श्रेणी के डिब्बे भी मौजूद रहेंगे।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार अगली सूचना तक सामान्य द्वितीय श्रेणी, डेमू और मेमू डिब्बोंवाली और ६५ सेवाओंवाली कुल ३३ विशेष ट्रेनों को आरक्षित विशेष ट्रेनों के बदले अनारक्षित विशेष ट्रेनों के रूप में चलाने की मंजूरी मिली है। इन ६५ विशेष सेवाओं में से १२ सेवाएं मुंबई सेंट्रल मंडल, १३ सेवाएं वडोदरा मंडल, २२ सेवाएं रतलाम मंडल, ८ सेवाएं अमदाबाद मंडल, ६ सेवाएं राजकोट मंडल और ४ सेवाएं भावनगर मंडल की हैं। इन ३३ ट्रेनों में से २९ ट्रेनें पैसेंजर ट्रेन वैâटेगरी की हैं, जबकि अन्य ३ ट्रेनें मेल / एक्सप्रेस वैâटेगरी की हैं।
अनारक्षित ट्रेनों को शुरू करने की तैयारी तो हो रही है लेकिन रेलवे लंबी दूरी की ट्रेनों में अभी भी सीजन टिकट शुरू नहीं कर रही है। इसका मतलब है मुंबई से सूरत या पुणे के लिए चलनेवाली वे नियमित ट्रेनें जिनमें पहले सीजन पास होल्डर यात्रा करते थे, उन्हें फिलहाल टिकट लेकर ही यात्रा करनी होगी। वर्तमान में केवल चिह्नित ट्रेनों के लिए यात्रा टिकट जारी किए जाएंगे। इन ट्रेनों को छोड़कर किन्हीं अन्य ट्रेनों के अनारक्षित टिकट जारी नहीं किए जाएंगे।





Users Today : 2
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 60
Users Last 30 days : 281
Users This Month : 109
Users This Year : 2891
Total Users : 64098
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 139
Views This Year : 3454
Total views : 99477
Who's Online : 0


