मुंबई : म्हाडा मुंबई बोर्ड की तरफ से वर्ष 2018 में निकाली गई लॉटरी के घरों की कीमत 3.5 लाख रुपए बढ़ा दी है। इसलिए अब लॉटरी में तय घरों की कीमत के अलावा विजेताओं को अधिक रकम भरनी पड़ेगी। आम आदमी को किफायती आवास उपलब्ध कराने का काम म्हाडा करता रहा है। मुंबई में आम जनता के लिए म्हाडा ने कुल 56 कॉलोनियां भी बनाई गई हैं। उसी तरह म्हाडा ने वर्ष 2018 में मानखुर्द में घरों के बहुत एलआईजी समूह के लिए 265 घर बनाए थे, जिनकी लॉटरी निकाली गई थी। उस समय इन घरों की कीमत 24 लाख रुपए तय की गई थी। तब घरों का आधा निर्माण ही हुआ था। म्हाडा के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, अब इमारतों के निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्रियों की कीमतें बढ़ने के अलावा ब्याज में वृद्धि के कारण म्हाडा ने घरों का कीमत बढ़ाने का निर्णय लिया है। लॉटरी विजेताओं को झटका लगा घरों की कीमत बढ़ने से कोरोना संकट के समय लॉटरी विजेताओं को बड़ा झटका लगा है। विजेताओं का कहना है कि जब लॉटरी निकाली गई थी तो संबंधित योजना में कीमतें वृद्धि किए जाने का कोई उल्लेख नहीं किया गया था। लेकिन म्हाडा अधिकारी का कहना है कि लॉटरी निकालते समय अनुमानित कीमत का उल्लेख किया जाता है। पूंजी पर ब्याज बढ़ने के कारण घरों की कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प ही नहीं बचा था।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


