मुंबई : अजित पवार ने सोमवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते हुए यह जानकारी दी। अजित पवार ने कहा कि कोलशेत, काल्हेर, डोंबिवली और मीरा-भायंदर में घाट का निर्माण किया जाएगा। पवार ने कहा, ‘‘सरकार ने मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के आसपास जलमार्गों का इस्तेमाल जल परिवहन के लिए करने का फैसला किया है। पहले चरण के तहत वसई से कल्याण जल परिवहन सेवा शुरू होगी।’’
मुंबई के आसपास की बड़ी परियोजनाओं जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक का काम पहले ही शुरू हो गया है। इस परियोजना की लंबाई 17 किलोमीटर है और इसकी अनुमानित लागत 11,333 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि बांद्रा-वर्सोवा-विरार सी लिंक की अनुमानित लागत 42,000 करोड़ रुपये है। इसकी व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार हो चुकी है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 350
Users This Year : 9300
Total Users : 70507
Views Today : 3
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 542
Views Last 30 days : 1128
Views This Month : 487
Views This Year : 10524
Total views : 106547
Who's Online : 0


