कठुआ : जम्मू-कश्मीर में कठुआ और माधोपुर पंजाब के बीच रेल पुल पर पटरियों के असंतुलन के कारण रेल यातायात बाधित हो गया है। इस वजह से 51 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त या शुरू किया जाएगा। उत्तर रेलवे की ओर से शनिवार को बताया गया कि यात्री सावधानी बरतें और यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करें। रद्द की गई ट्रेनों में जम्मूतवी–धनबाद स्पेशल (03310), जम्मूतवी–पुणे जेहलम एक्सप्रेस (11078), जम्मूतवी–नई दिल्ली राजधानी (12426), जम्मूतवी–हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस (12332), जम्मूतवी–पटना आर्चना एक्सप्रेस (12356), जम्मूतवी–अजमेर एक्सप्रेस (12414), उत्तर सम्पर्क क्रांति (12446/12445), श्री शक्ति एक्सप्रेस (22461/22462), स्वराज एक्सप्रेस (12471) सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा नई दिल्ली–श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत (22439/22477) और कटरा–नई दिल्ली वंदे भारत (22440/22478) जैसी ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। वहीं वाराणसी–जम्मूतवी एक्सप्रेस (12237) अंबाला कैंट तक ही जाएगी, जम्मूतवी–वाराणसी एक्सप्रेस (12238)अंबाला कैंट से शुरू होगी। जम्मूतवी–कोलकाता टर्मिनल एक्सप्रेस (13152) भी अंबाला कैंट से ही चलेगी।
जम्मू-कश्मीर में फंसे यात्रियों के लिए चलाईं विशेष ट्रेनें
फंसे यात्रियों की मदद के लिए उत्तर रेलवे की ओर से शनिवार को दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। यह दोनों स्पेशल ट्रेनें जम्मू से विभिन्न रूटों पर चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों में यात्रियों की जरूरत को देखते हुए अलग-अलग श्रेणी के डिब्बों की व्यवस्था की गई है।
पहली स्पेशल ट्रेन जम्मू से दादनगर (मऊ) के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन लुधियाना, नई दिल्ली, ग्वालियर और भोपाल मार्ग से होते हुए दादनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2 कोच सेकेंड एसी, 1 कोच फर्स्ट एसी, 4 कोच थर्ड एसी, 2 कोच थर्ड एसी इकॉनमी, 6 स्लीपर और 4 जनरल कोच लगाए जाएंगे।
दूसरी स्पेशल ट्रेन जम्मू से छपरा के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन लुधियाना, मुरादाबाद, गोंडा और बस्ती मार्ग से होकर गुजरेगी। इस ट्रेन में 1 कोच सेकेंड एसी, 10 कोच थर्ड एसी इकॉनमी, 5 स्लीपर और 4 जनरल कोच रहेंगे। रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोनों ट्रेनों के प्रस्थान का समय अस्थायी है और आवश्यकता के अनुसार इसमें परिवर्तन संभव है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले आधिकारिक स्रोतों से समय की पुष्टि अवश्य कर लें।





Users Today : 50
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 436
Users Last 30 days : 913
Users This Month : 397
Users This Year : 9347
Total Users : 70554
Views Today : 59
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 598
Views Last 30 days : 1184
Views This Month : 543
Views This Year : 10580
Total views : 106603
Who's Online : 0


