Home Crime मुंबई पुलिस को फिर एक बार मिली धमकी,पाकिस्तानी नंबर से फिर होगा...

मुंबई पुलिस को फिर एक बार मिली धमकी,पाकिस्तानी नंबर से फिर होगा 26/11 जैसा हमला

180
0

 मुंबई:-मनोज दुबे

मुंबई पर फिर एक बार आतंकियों की नज़र पड़ी है मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल के नंबर पर धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई है। धमकी देने वाले ने ट्रैफ़िक कंट्रोल के वॉट्सएप नंबर पर मैसेज में लिखा कि मुंबई में फिर 26/11 जैसा हमला किए जाने की कोशिश की जा रही है. यह धमकी भरा मैसेज पाकिस्तानी नंबर से आया है मैसेज करने वाले धमकी देते हुवे लिखा है कि लोकेशन ट्रेस करोगे तो वो भारत के बाहर का दिखाएगा और धमाका मुंबई में होगा. इस मैसेज में बताया गया है कि 6 लोग की टीम हैं जो भारत में जो इस काम को अंजाम देंगे. फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. साथ ही दूसरी एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दी गई है।
वही दूसरी तरफ रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर-श्रीवर्धन तट पर गुरुवार को एक संदिग्ध नाव मिली थी, जिसमें तीन एके-47 राइफल और कारतूस रखे हुए मिले थे. हालांकि अधिकारियों ने कहा था कि इस मामले में आतंकवाद का कोई लिंक नहीं है. नौका पर हथियार मिलने से लोगों के बीच दहशत फैल गयी थी. लेकिन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस मामले में कोई आतंकी संबंध नहीं पाया गया है. फडणवीस ने गुरुवार को राज्य की विधानसभा को बताया कि नाव का नाम लेडीहैन है और इसकी मालिक एक आस्ट्रेलियाई महिला है.