मुंबई : बस्ती, गौर थानाक्षेत्र के बेलवरिया जंगल गांव के पास बभनान-हलुआ रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश गांजा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। छानबीन में पता चला कि पकड़ा गया बदमाश महाराष्ट्र के पुणे में करीब दो दर्जन से अधिक लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पकड़े जाने के डर से महाराष्ट्र से भागकर पैतृक गांव आकर गांजा तस्करी कर रहा है।
सोमवार की सुबह गौर पुलिस बेलवरिया गांव के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति झोले में कुछ सामान लेकर जा रहा था। पुलिस जब उसे रोकना चाही तो वह भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके झोले से सवा किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम वीरेंद्र कुमार राजभर उर्फ अब्दुल रहमान निवासी माझा मानपुर थाना गौर बताया। प्रभारी निरीक्षक गौर पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार हुआ व्यक्ति शातिर किस्म का है। उसके विरुद्ध महाराष्ट्र के पुणे व बस्ती जिले में कुल 27 मुकदमे दर्ज हैं। वीरेंद्र ने महाराष्ट्र के पुणे शहर में अपना नाम बदलकर चोरी व लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया।





Users Today : 15
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 359
Users Last 30 days : 921
Users This Month : 287
Users This Year : 9237
Total Users : 70444
Views Today : 25
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 493
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 399
Views This Year : 10436
Total views : 106459
Who's Online : 0


