मुंबई : भारतवासी अपने विचित्र कारनामों के कारण भी जाने जाते हैं। इस देश में प्रतिदिन कहीं न कहीं, किसी न किसी के द्वारा कुछ न कुछ विचित्र हो ही रहा होता है। इस देश में पशुपालन का बेहद महत्व है। कुछ लोग गाय पालते हैं, कुछ कुत्ता-बिल्ली लेकिन महाराष्ट्र के शेतपल गांव में लोग सांप पालते हैं और सांपों में भी कोई साधारण प्रजाति नहीं बल्कि कोबरा पालते हैं। यह सांपों लोगों के साथ ही घरों में रहते हैं, जिनको देखने के लिए लोग दूर- दूर से यहां आते हैं। शेतपल गांव पुणे से लगभग 200 किमी दूर है। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए शेतपल गांव से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें।
शेतपल गांव में सांपों के रहने की जगह घरों के अंदर ही बनाई जाती है। घर चाहे पक्का हो या कच्चा, सांपों के रहने की जगह बना ही ली जाती है। हालांकि इस गांव में ज्यादातर घर कच्चे हैं लेकिन फिर भी हर घर की छत में आपको छेद ज़रूर मिलेगा क्योंकि इन छेदों में ही सांप रहते हैं। यह सांप घर के किसी भी सदस्य को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
अगर आपको भी रोमांच पसंद है और आप शेतपल गांव जाने की योजना बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए बरसात के मौसम में यहां जाना बहुत फायदेमंद होगा। सांप जैसे जीव शर्मीले होते हैं इसलिए अधिकतर अपने बिल से बाहर नहीं निकलते लेकिन बरसात के मौसम में ठंडक के लिए बाहर निकलने से ये नहीं हिचकिचाते। अन्य मौसम में भी यह आसानी से दिख जाते हैं।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


