मुंबई: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को मुंबई में राज्य विधानसभा को बताया कि कि लोकसभा सदस्य मोहन डेलकर की मुंबई में हुई मौत की जांच एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) करेगी. मंत्री ने डेलकर के सुसाइड नोट का जिक्र करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार एक एसआईटी का गठन करेगी.
दादरा एवं नगर हवेली से 7 बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए डेलकर का शव 22 फरवरी को मुंबई के एक होटल में पाया गया था. मंत्री ने कहा, ”डेलकर ने अपने सुसाइड नोट में कहा था कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और वह प्रफुल्ल पटेल के दबाव में हैं, जो दादरा एवं नगर हवेली के प्रशासक हैं.”
देशमुख ने कहा कि डेलकर के सुसाइड नोट में यह जिक्र किया गया है कि उन्हें पटेल से यह धमकी मिल रही थी कि उनका सामाजिक जीवन खत्म हो जाएगा. देशमुख ने कहा, ”डेलकर की पत्नी और बेटे ने भी मुझे पत्र लिख कर यह चिंता प्रकट की है.”





Users Today : 46
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 432
Users Last 30 days : 909
Users This Month : 393
Users This Year : 9343
Total Users : 70550
Views Today : 55
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 594
Views Last 30 days : 1180
Views This Month : 539
Views This Year : 10576
Total views : 106599
Who's Online : 0


