महाराष्ट्र : लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र के जलगांव में तीन दिनों के लिए जनता कर्फ्यू लगाया गया है. जलगांव के जिलाधिकारी ने मंगलवार को ये आदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि 12, 13 और 14 मार्च को जिले में जनता कर्फ्यू रहेगा.
जनता कर्फ्यू के दौरान अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद रहेगा. जलगांव डीएम अभिजीत राउत ने जनता कर्फ्यू को लेकर नियमों के बारे में बताते हुए कहा कि जलगांव नगर निगम में 11 मार्च को रात 8 बजे से 15 मार्च को सुबह 8 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाया गया है.
बता दें कि महाराष्ट्र सीएमओ ने एक बयान में कहा था कि राज्य के जिन 36 जिलों में चार जनवरी और 15 फरवरी के बीच उपचाराधीन मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है उनमें जलगांव भी शामिल है.
बयान में कहा गया था कि नौ फरवरी और 15 फरवरी के बीच पालघर, रायगढ, रत्नागिरि, पुणे, सतारा, कोल्हापुर, नासिक, अहमदनगर, जलगांव, धुले, औरंगाबाद, बीड, परभणी, अमरावती, अकोला, वाशिम, बुलढाना, यवतमाल, नागपुर, वर्धा और चंद्रपुर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई.





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


