मुंबई : मनपा क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पर नियंत्रण पाने के लिए मनपा कोरोना नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरत रही है, बावजूद इसके कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना मरीजों का डबलिंग रेट अब २०५ दिन पर आ गया है, जो पिछले वर्ष अक्टूबर एवं नवंबर माह में था। तब धीरे-धीरे कोरोना कंट्रोल में आ रहा था। अब फिर से उसी रफ्तार पर कोरोना पैर पसार रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु संख्या २ से ५ के बीच ही सीमित है।
उल्लेखनीय है कि जनवरी और फरवरी के शुरुआती सप्ताह में कोरोना मरीजों का डबलिंग रेट लगभग ४०० दिन तक पहुंच गया था। कोरोना प्रसार की रफ्तार एकदम कंट्रोल में आ गई थी लेकिन अब एक बार फिर कोरोना डबलिंग रेट घटने से मनपा अधिकारियों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।
अतिरिक्त मनपा आयुक्त सुरेश काकाणी ने बताया कि कोरोना संक्रमण पैâल रहा है। पिछले १५ दिनों से औसतन एक हजार से अधिक मरीज रोजाना मिल रहे हैं जबकि इतनी बड़ी संख्या में मरीज पिछले वर्ष दिसंबर महीने में मिल रहे थे। कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए हम अलर्ट हो गए हैं। इमारतों में अधिक मरीज पाए जा रहे हैं। इमारतों से मरीज मिलने पर अब सख्ती बरती जा रही है।




Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


