ठाणे : देश के प्रसिद्ध बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध स्कॉर्पियो कार और उस कार के मालिक मनसुख हिरेन की हत्या के पीछे की वजह कई सवाल खड़ा करती नजर आ रही है। मुंबई एटीएस हिरेन की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए मौसम विभाग की मदद से यह जानने में लगी हुई है कि हत्या के बाद जब हिरेन के शव को खाड़ी में कहां से फेंका गया था और उस वक्त का खाड़ी में लहर का बहाव कौन सी दिशा में था। इतना ही नहीं मुंबई एटीएस एक डमी शव को भी पानी में फेंककर हत्या के सीन को रिक्रिएट कर हिरेन की हत्या को सुलझाने का प्रयास कर रही है।
बता दें कि २५ फरवरी के दिन प्रसिद्ध बिजनमैन मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार खड़ी थी, जिसमें एक धमकीभरा पत्र और जिलेटिन की छड़ मौजूद थी। उक्त मामले की जांच चल ही रही थी कि ५ मार्च के दिन उसी स्कॉर्पियो कार के मालिक मनसुख हिरेन की हत्या कर उनके शव को मुंब्रा खाड़ी में फेंकने का मामला सामने आ गया, तब से ही इस मामले में कई राज दिन-ब-दिन खुलते नजर आ रहे हैं। फिलहाल एक ओर मुंबई एटीएस मनसुख हिरेन की हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है तो वहीं दूसरी ओर एनआईए मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिले धमकीभरे पत्र और जिलेटिन की छड़ों की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है। लगातार हिरेन के परिवार से पूछताछ शुरू हैं। मुंबई एटीएस १२ मार्च के दिन मुंब्रा खाड़ी पर मौसम विभाग के साथ पहुंचकर सीन रिक्रिएट कर मामले को सुलझाने की कोशिश करती नजर आई। मुंबई एटीएस सूत्रों के अनुसार हत्या के बाद जब मनसुख हिरेन को पानी में फेंका गया, तब खाड़ी में पानी का बहाव कौन सी दिशा में था, जिस वजह से मनसुख हिरेन का शव जहां मिला था वहां पहुंच गया, वहीं मौके पर मौजूद मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो लहर के बहाव का अंदाजा लगाकर उक्त जगह का पता लगाया जा सकता है जहां से मनसुख हिरेन को खाड़ी में फेंका गया था। उक्त जगह का पता चलते ही आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अज्ञात आरोपी को पकड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 386
Users Last 30 days : 863
Users This Month : 347
Users This Year : 9297
Total Users : 70504
Views Today :
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 539
Views Last 30 days : 1125
Views This Month : 484
Views This Year : 10521
Total views : 106544
Who's Online : 0


